आज ईद मिलादुन्नबी..नहीं निकलेगा जुलूस, प्रशासन ने बता दिया है गाइड लाइन
रायपुर
ईद मिलादुन्नबी है लेकिन शासन ने वक्फ बोर्ड की सहमति से कोरोना गाइड लाइन के तहत किस प्रकार मनाना है इसके लिए गाइड लाइन जारी कर दिया है मतलब कल निकलने वाला बड़ा जुलूस इस बार नहीं निकलेगा। सीरत मैदान में सुबह 9 बजे समाज के लोग परचम कुशाई करेंगे। मस्जिद में तकरीर होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम,रैली, प्रभात फेरी या बाइक रैली निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। हालांकि बाजार में अच्छी खासी चहल पहल दिखी वहीं घरों व मस्जिदों में सजावट की गई है।
जारी गाइड लाइन के मुताबिक –
- किसी प्रकार का जुलूस सभा, रैली, प्रभात फेरी या बाइक रैली निकालने की अनुमति नहीं होगी।
- मस्जिद में तकरीर, परचम, कुशाई की अनुमति होगी।
- कार्यक्रम का आयोजन ऐसे स्थान में किया जाए जिससे सार्वजनिक जगह बाधित ना हो।
- ईद मिलादुन्नबी त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं होगी।
- ईद मिलादुन्नबी त्योहार की समस्त कार्रवाई सुबह 9 बजे तक संपन्न कर ली जाए।
- शासकीय संपत्ति जैसे बिजली का खंभा, कार्यालय, रोड क्रॉस करते हुए झंडा तोरण लगाने की अनुमति नहीं होगी।
- मस्जिद में आने वालों को मास्क पहनना समय-समय पर हाथ सैनिटाइज करना सोशल डिस्टेंसिंग रखना जरूरी होगा।
- त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग प्रतिबंधित होगा।
- इन नियमों का उल्लंघन किए जाने पर एपिडेमिक डिजीज एक्ट, आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
