सेंसेक्स पहली बार 62000 व निफ्टी 18600 के पार,रचा इतिहास

मुंबई
शेयर बाजार ने आज एक और इतिहास रचते हुए एक नई ऊंचाई पर खुला।  बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 390.89 अंकों की उछाल के साथ 62,156.48के स्तर पर खुला तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नए रिकॉर्ड 18,602.35 के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289.17 अंकों के फायदे के साथ 62,054.76 के स्तर पर था, जबकि 80.55 अंकों की बढ़त के साथ निफ्टी 18,557.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आईआरसीटीसी के शेयर में तगड़ी तेजी का सिलसिला आज भी जारी है। पिछले 5 सत्रों में यह करीब 30 फीसद चढ़कर 6284 रुपये पर पहुंच गया है। एनएसई पर आज 6140.30 रुपये पर खुला और साढ़े नौ बजे तक 6334 के स्तर को भी टच कर गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *