मुख्यमंत्री चौहान ने दी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह  चौहान ने राजधानी भोपाल में आज से शुरु हुई 10 दिवसीय प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर बालक इंटर अकादमी नेशनल हॉकी चैंपियनशिप-2021 के सभी प्रतिभागी युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान बनाने का बेहतरीन मंच है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट  कर कहा कि बच्चों खुलकर खेलो और अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करके दिखाओ, मेरी शुभकामनाएँ हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *