मुख्यमंत्री चौहान से महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल ने की सौजन्य भेंट
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज निवास पर महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल सुधीर कुमार गुप्ता ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री चौहान को उन्होंने पश्चिम मध्य रेल के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं परियोजनाओं की जानकारी दी। गुप्ता ने विगत 1 अक्टूबर को पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर में अपना पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम मध्य रेल भोपाल सौरभ बंदोपाध्याय भी उपस्थित थे।
