कंप्यूटर बाबा की कार दुर्घटनाग्रस्त, मामूली चोट आई

बुरहानपुर
 पूर्व सीएम कमल नाथ की सभा में शामिल होने जा रहे कंप्यूटर बाबा नामदेव दास त्यागी का वाहन इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में उन्में मामूली चोट आई है। हादसे के बाद घायल कंप्यूटर बाबा का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे इसे दुर्घटना नहीं साजिश बता रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इसकी जांच होनी चाहिए, यह जानबूझकर किया गया है। गाड़ी देखकर ही यह समझ आ जाएगा। हमको क्यों लोग परेशान कर रहे हैं, इसका पता लग जाएगा। हमारी गाड़ी के सामने अचानक गाड़ी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *