बंधक बना नर्सिंग छात्रा से मारपीट व रेप, साथी इंजीनियर गिरफ्तार

भिलाई नगर
सहेली की जन्मदिन पार्टी में गई नर्सिंग की छात्रा को सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने जबदस्ती अपने घर में ले जाकर उसे बंधक बनाया और फिर उसके साथ मारपीट करते हुए बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। छात्रा जैसे-तैसे उसके चंगुल से छूटी और आरोपी युवक के खिलाफ मोहननगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आज आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी धीरेंद्र साव की दुर्ग में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्रा से पुरानी दोस्ती थी। छात्रा 15 अक्टूबर की शाम अपनी सहेली के घर जन्मदिन पार्टी में पहुंची थी। यहां उसकी मुलाकात धीरेंद्र से हुई। पार्टी मनाने के बाद धीरेंद्र उसे अपने साथ घर ले गया। छात्रा का आरोप है कि वह जाने के लिए राजी नहीं थी। इसके बाद भी आरोपी उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और कमरे में ले जाकर जबरदस्ती करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो उसे बंधक बना लिया और मारपीट कर उसके साथ बलात्कार किया।

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने घटना की रात उसे अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से छूटी और सीधे अपने घर पहुंची। वहां उसने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 506, 366, 342 और 376 के तहत केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *