अटलजी के नाम पर होगा हबीबगंज स्टेशन
भोपाल
पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मोड पर निर्मित हबीबगंज स्टेशन के लोकार्पण को लेकर भोपाल डिवीजन रेलवे में सुगबुगाहट भी तेज हो गई है। संभावना जताई जा रही है 15 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी इसका वर्चुअल लोकॉपर्ण करेंगे। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर स्टेशन का नामाकरण किया जाएगा। हालांकि इसकी पीएमओ एवं रेलवे बोर्ड की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
ज्ञात हो कि अभी हाल ही में वेस्ट सेंट्रल रेलवे के जीएम सुनील कुमार गुप्ता ने भोपाल डिवीजन रेलवे के अफसरों की मौजूदगी में स्टेशन का आधिकारिक निरीक्षण किया था। साथ ही स्टेशन परिसर में इंस्टॉल किए गए उपकरणों के टेस्टिंग व ट्रायल की जानकारी ली थी।
