नेपानगर के धूलकोट में गरजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ

भोपाल
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज खंडवा लोकसभा क्षेत्र के नेपानगर के धूलकोट में भाजपा और उसकी सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को सच्चाई का साथ देना होगा, भाजपा झूठ के सहारे पर खड़ी हुई है, घोषणाएं करना लेकिन उन पर कभी अमल नहीं करना यह भाजपा का काम है। नाथ का खंडवा लोकसभा क्षेत्र में यह दूसरा दौरा है। वे कांग्रेस उम्मीदवार राजनारायण सिंह पुरनी के समर्थन में दोपहर में मांधाता के पुनासा  विधानसभा क्षेत्र में भी एक और सभा करेंगे। धूलकोट की सभा में नाथ के साथ अरुण यादव और निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा भी मौजूद थे।

नाथ ने कहा कि कांग्रेस हमेशा सच्चाई का साथ देती है। जो वादा करती है, वह पूरा करती है। कर्ज माफी का हमने वचन दिया था उसे पूरा किया। यहां के क्षेत्र के किसानों के भी कर्ज माफ हुए हैं। बिजली हमारी सरकार में सस्ती की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार में आई तो उन्होंने बिजली महंगी कर दी। महंगाई से सभी परेशान है। इनकी सरकार में खंडवा के औद्योगिक क्षेत्र की हालत खराब हो गई। हमारी सरकार ने इसे उभारने का प्रयास भी किए थे। इसलिए यहां की 30 अक्टूबर को एक कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर देश भर में संदेश देगी कि झूठे वादे करने वालों के साथ देश की जनता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *