स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बूढ़ानशाह की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगी राज्यपाल

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके आज महासमुंद जिले के ग्राम अरण्ड में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बूढ़ानशाह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। सुश्री उइके दोपहर 12:45 बजे पुलिस परेड ग्राउंड हेलीपेड रायपुर से रवाना होंगी और दोपहर 01:15 बजे खुटेरी मैदान हेलीपेड, ग्राम-अरंड, जिला-महासमुंद पहुंचेगी। वे वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बूढ़ानशाह की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में शामिल होंगी। राज्यपाल सुश्री उइके खुटेरी मैदान हेलीपेड, ग्राम-अरंड से दोपहर 02:40 बजे रवाना होंगी और दोपहर 03:10 बजे पुलिस परेड ग्राउंड रायपुर पहुंचेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *