कटली अंग्रेजी शराब दुकान लूट कांड मामले में एक संदिग्ध व कार बरामद
राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के अंतर्गत आने वाले ग्राम कटली की अंग्रेजी शराब दुकान में हुई लूट कांड मामले में पुलिस डोंगरगढ़ पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया हैं, वहीं घटना में प्रयुक्त कार को जप्त कर लिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद फरार आरोपियों ने कार को घुमका क्षेत्र के उपरवाह के पास छोड़ दिया था। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही हैं।
डोंगरगढ़ एसडीओपी केके पटेल ने बताया कि घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वे तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए और एक-दो टीम को दूसरे जगह रवाना किया गया। इस बीच पुलिस ने शराब दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को तलाश किया जिसमें कार का नंबर और कुछ संदेही कार में चढ़ते हुए दिखे। पुलिस की दूरी टीम को कार का नंबर भेजा गया और टीम ने उसकी खोजबीन में जुट गई। इसी बीच पुलिस ने राजनांदगांव जिले के घुमका थाना क्षेत्र के गाड़ी को देखने की सूचना मिली, पुलिस टीम तत्काल वहां रवाना हुई और घेरेबंदी कर उपरवाह से गाड़ी को बरामद कर लिया। घटनास्थल से पुलिस ने गाड़ी को जप्त कर लिया लेकिन आरोपी गाड़ी को वहीं छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो एक संदेही को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे और मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
