यूपी चुनाव के लिए ओवैसी का दांव- भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर किसी से गठबंधन को तैयार
लखनऊ
सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के भाजपा के साथ जाने की खबर से एआईएमआईएम में बेचैनी बढ़ गई है। इस खबर के पास से एआईएमआईएम की ओर से बयान जारी हुआ था कि अगर ओपी राजभर भाजपा के साथ जाते हैं वह संकल्प मोर्चा का हिस्सा नहीं रहेंगे। हालांकि एआईएमआईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष असुदद्दीन ओवैसी ने इस बात से इनकार किया है। असुद्दीन ओवैसी ने स्पष्ट किया है कि हम ओपी राजभर के भागीदारी संकल्प मोर्चा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हमने शिवपाल यादव के साथ उनके आवास पर दो बैठकें भी की थीं। हमने ओपी राजभर और शिवपाल यादव दोनों से कहा है कि हम भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं। ओवैसी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पूरे यूपी में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है।
हमारा मानना है कि अगर इस आक्रोश को बीजेपी की हार में बदलना है तो हमें मिलकर इनका सामना करना होगा। भाजपा शासन के सभी मुद्दों पर विफल साबित हुई। हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे तो फायदा होगा। वोटों की राजनीति पर ओवैसी ने कहा कि मुस्लिम-यादव कॉम्बिनेशन से भाजपा को हराया नहीं जा सकता। भाजपा को हराने के लिए ए से जेड कॉम्बिनेशन तैयार करना होगा। अगर अखिलेश यादव सोचेंगे कि 19 प्रतिशत मुसलमान उनको वोट देता रहेगा और वे इन्हीं वोटों पर राजनीति करेंगे तो ऐसा नहीं हो सकता।
