मुख्यमंत्री ने विद्यासागर अग्रवाल को दी विनम्र श्रद्धांजलि

धमतरी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी पहुंचकर श्री विद्यासागर अग्रवाल के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। श्री विद्यासागर अग्रवाल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल के पिता थे, उनका निधन शनिवार 16 अक्टूबर को 91 वर्ष की आयु में हो गया।

बघेल छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिले और ढांढस बंधाया और उन्हें इस दु:ख की घड़ी को सहन करने ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान नगर निगम धमतरी के महापौर श्री विजय देवांगन, सभापति श्री अनुराग मसीह, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री नीशु चंद्राकर, पूर्व विधायक श्री गुरूमुख सिंह होरा, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमायन्य नागरिकों ने भी शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *