आकाशीय बिजली गिरने से 23 मवेशियों की मौत

बलरामपुर । शनिवार की दूर शाम को गरज और चमक के साथ भारी वर्षा के बीच आकाशीय बिजली गिरने से गोठान के पास महुआ पेड़ के नीचे छाया में खड़े 23 मवेशियों की मौत हो गई जिनमें गाय और बकरियां शामिल है ।

घटना जिले के वाड्रफनगर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गैना के लोटा बहरा गोठान के पास महुआ पेड़ के पास हुई यह घटना । आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम गैना के 10 ग्रामीणों आर्थिक रूप से क्षति हुआ है, जिसमें राम केश्वर सिंह, हरी किशन सिंह, राम ललन सिंह, धर्मपाल सिंह, मंगल सिंह, तेजबली, मोहर मनिया, लक्ष्मण सिंह, जयपाल, शिवप्रसाद आदि के गाय बैल सहित बकरियों की मौत हो गई है सूचना पर जनपद सदस्य राजेश जयसवाल एवं हीराचंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर रघुनाथ नगर थाने को जानकारी दी गई जिस पर पुलिस द्वारा मौका मुआयना कर सभी मवेशियों का पंचनामा तैयार किया ।  पशुओं के मारे जाने की खबर से पशु चिकित्सा विभाग को भी अवगत करा दिया गया है। साथ ही जनप्रतिनिधियों के द्वारा मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन पीडित पक्षो को दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *