अब जल्द थोक सब्जी बेचने के लिए मिलेगा लाइसेंस, पैक्सो की तर्ज पर चलेगा सब्जी समितियों का सदस्यता अभियान

पटना
राज्य में नये सब्जी उत्पादक किसानों को वेजफेड की समितियों से जोड़ने का अभियान शुरू हो गया है। अभियान ऑनलाइन चल रहा है। इसके लिए सहकारिता विभाग ने एप्लीकेशन तैयार कर लिया है। लगभग 20 हजार नये किसानों को जोड़ लिया गया है। जल्द थोक सब्जी विक्रेताओं को भी वेजफेड लाइसेंस देने लगेगा। इसके लिए भी विभाग ने एप्लीकेशन तैयार कर लिया है। 

कॉम्फेड से आगे निकलने की होड़ में वेजफेड रोज नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। हर किसान तक अपनी पहुंच बनाने के लिए सहकारिता विभाग की इस संस्था ने पहले किसानों का सर्वे कराया। अब सभी किसानों को सदस्य बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने का फैसला किया है। अभियान शुरू भी हो गया है। 

अभियान की नई व्यवस्था लागू हो चुकी है। पैक्सो की तर्ज पर ही सदस्यता की पूरी प्रक्रिया होगी। किसानों को आवेदन ऑनलाइन करना होगा। आवेदन में खेती की पूरी जानकारी और खेत का रकबा भी देना होगा। स्वघोषणा देना होगा कि वह अपने खेत के मालिक या बटाईदार हैं। 

आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर वेजफेड के अधिकारी आवेदनों की स्थलीय जांच करेंगे। उसके बाद दी गई सभी जानकारी सही निकली तो उन्हें सदस्य बना लिया जाएगा। वेजफेड ने खुदरा बिक्री का काम पहले ही शुरू कर दिया है। हाल ही में सब्जी का व्यापार करने वाली कई बड़ी कंपनियां इसका खरीददार बन चुकी हैं। लेकिन, सदस्यों की संख्या कम होने से परेशानी होती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *