सोशल मीडिया पर विधायक पर टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सपा नेता गिरफ्तार

गोंडा
सोशल मीडिया पर टिप्पणी करना एक सपा नेता को पड़ा भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जिसके सपाइयों ने थाने का घेराव भी किया।  गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रांट निवासी पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष के बेटे मोहनलाल यादव द्वारा सत्ता पक्ष के एक विधायक पर सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने का मामला प्रकाश में आते ही हडकम्प मच गया।

आनन फानन में देर शाम को खोड़ारे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही वरिष्ठ सपा नेता  पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, संजय विद्यार्थी,अब्दुल कलाम, सौम्या पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता थाने पहुंच गये और अपने कार्यकर्ता को छुडाने के लिए अडे़ रहे। घटना की सूचना पर पहुंचे सीओ मनकापुर ने सपा नेताओं से वार्ता कर समझा बुझा कर मामला शांत कराया तथा सुबह छोडने का आश्वासन देकर वापस कर दिया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *