ऑस्ट्रेलिया करेगा 2022 टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी : ICC

दुबई 

 ऑस्ट्रेलिया अगले साल आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इसकी पुष्टि की है। टूर्नामेंट में टॉप 16 टीमों के बीच 45 मैच खेले जाएंगे। आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप की स्थानीय आयोजन समिति के सीईओ मिचेल एनराइट ने एक बयान में कहा, 'अगले साल ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी खेल प्रतियोगिता की मेजबानी करना देश के उत्साह को बढ़ाएगा। हम अभी से ठीक एक साल बाद क्रिकेट और संस्कृति के उत्सव के लिए सभी उम्र और पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ लाने का इंतजार नहीं कर सकते।'
बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लंबे इतिहास में यह पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने 2020 में महिला टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, जिसका फाइनल इंटरनेशनल महिला दिवस पर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला गया था, जिसमें रिकॉर्ड 86,174 फैन्स उपस्थित रहे थे।
 
आकाश ने चुनी IPL 2021 की फ्लॉप प्लेइंग XI, हार्दिक-अश्विन को दी जगह
उल्लेखनीय है कि ओमान और संयुक्त अरब अमीरात में आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 चरण में पहुंचने वाली टीमें अगले साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए सीधी योग्यता हासिल करेंगी। आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की विजेता, उप-विजेता और अन्य छह टॉप रैंक वाली टीमें (15 नवंबर 2021 तक) सीधे 2022 टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 स्टेज में जाएंगी, जबकि बची चार टीमें टी-20 वर्ल्ड कप के पहले दौर में खेलेंगी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *