डीजल की कीमतों में आज फिर इजाफा, रांची में पेट्रोल 100 के पार

नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल की कीमतों आज लगातार चौथे दिन इजाफा देखने को मिला है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल औ डीजल 35-35 पैसे महंगा हो गया है। आज की कीमतों में हुई उछाल की वजह से अब झारखंड की राजधानी रांची में भी पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के ऊपर बिक रहा है। 

यहां डीजल ने लगाया शतक 

आज बेंगलुरू में भी डीजल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल और लेह में डीजल 100 प्रति लीटर के पार बिक रहा है। आइए जानतें हैं कि आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमतें क्या हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *