बाइक और मोबाइल चोरी के मामले में प्लांट का कर्मचारी गिरफ्तार

रायगढ़। बिना नंबर प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं रियल-मी मोबाइल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहे स्थानीय प्लांट के कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पूंजीपथरा स्टाफ संदेही को बंजारी मंदिर के समीप तिवारी होटल के पास बाइक व मोबाइल बिक्री के लिए लोगों से चर्चा करते समय पकड़ा गया। संदेही स्थानीय प्लांट में काम करता हैं तथा अपना नाम कुलदीप सिंह बताया जिससे पुलिस टीम बिक्री की जाने वाली बाइक के कागजात की मांग करने पर आरोपी सकते में आ गया। तीन-चार दिन पहले तराईमाल से बाइक की चोरी व एक महिला का मोबाइल चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लैटिना मोटरसाइकिल कीमती करीब 50,000 तथा एक रियल-मी मोबाइल कीमती 15,000 को जप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *