जल्द ही मिलेगी झांसी और आगरा के लिए MEMU ट्रेन की सुविधा

ग्वालियर
 रेलवे के हिसाब से झांसी और आगरा के रेल यात्रियों के लिए फायदे की खबर है परंतु ग्वालियर के रेल यात्रियों के लिए डबल फायदे की खबर है। ग्वालियर को झांसी और आगरा के लिए (मेल लाइन इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेन मिलने वाली है। डेली अप डाउन करने वाले अथवा सस्ती रेल यात्रा करने वालों के लिए यह बहुत शानदार विकल्प है।

झांसी आगरा मेमू ट्रेन- इंजन तैयार है, रैक आते ही पटरी पर दौड़ने लगेगी
झांसी मंडल के रेल अफसरों का कहना है कि मेमू ट्रेन का जैसे ही नया रैक आएगा झांसी से आगरा के बीच मेमू ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस ट्रेन में अधिक संख्या में यात्री सफर कर सकेंगे। दरअसल, मेमू ट्रेन में यात्रियों के लिए खड़े होने की जगह रहती है। साथ ही सीटें भी रहती हैं। इससे ज्यादा संख्या में यात्री मेमू ट्रेन में पैसेंजर ट्रेन की तुलना में सफर करते हैं।

रेल यात्रियों का समय बचेगा
मेमू ट्रेन की स्पीड पैसेंजर ट्रेन की तुलना में अधिक रहती है। इससे यात्रियों का समय बचेगा। मेमू में ट्रेन के दोनों तरफ इंजन (मोटर कार) लगे होते हैं। इससे इंजन को आगे-पीछे करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कम स्पेस में आसानी से इसका संचालन हो जाता है।

मेमू ट्रेन चलने की तारीख अभी नहीं बताई जा सकती
मुख्यालय से मंजूरी के बाद 10 मेमू रैक मिले हैं, जो अलग-अलग रूट पर चल रहे हैं। झांसी-आगरा के बीच मेमू ट्रेन कब से चलेगी, इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, झांसी मंडल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *