गांजे की तस्करी में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

कोरिया।  निजात अभियान के तहत ड्रग्स एवं अवैध मादक पदार्थ के गिरोह पर लगातार शिकंजा कस रही है, साथ ही नशे के कारोबारियो पर नजर रखे हुए है। इसी के चलते पुलिस ने तीन साल से फरार गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।

यह पूरा मामला जून वर्ष 2019 चिरमिरी थाना क्षेत्र की चौकी कोरिया के गेलहापानी का है। जहा पुलिस को आम से लदा ट्रक क्रमाक एपी 07वाय 4347 सडक किनारे लावारिस हालत मे खडा हुआ पाया। ट्रक के चालक व परिचालक का खोज खबर के बाद भी पता नही चला।ट्रक की जाच मे पुलिस ने 8 क्विंटल गांजा बरामद किया।पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मालिक की तलाश कर रही थी।आंध्र प्रदेश आरटीओ से प्राप्त कर वाहन स्वामी कीम्मी अजय पिता कीम्मी रघु निवासी कुकडी आंध्र प्रदेश को पता तलाश करने हेतु टीम भेजकर पतासाजी की गयी किंतु आरोपी अपने घर से कई दिनों से लापता था। पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की तलाश हेतु एक टीम तैयार कर पुणे के लिये रवाना किया गया। टीम आरोपी को विशाखापट्टनम से थाना चिरमिरी लाया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत  धारा सदर 20 (बी) एनडीपीएस का अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी किम्मी अजय रघु ने बताया कि अपने निवास विजय पुरम से ट्रक में पहले 20 बोरी गांजा करीब 8 क्विंटल को भेजने हेतु छत्तीसगढ़ लेकर आना था जो गांजे को छिपाने के उद्देश्य से उक्त ट्रक में आम लोड किया गया था ताकि किसी को शक न हो कि ट्रक में गांजा लोड है। और उक्त गांजे को बेचने की फिराक में अपने जिले से लगे हुए छत्तीसगढ़ प्रांत के अन्य जिले में मादक पदार्थ गांजा खपाने के लिए निकला था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *