नवाब मलिक का NCB पर बड़ा आरोप, ‘दोस्तों’ को गवाह बनाकर फर्जी मामले तैयार करती है एजेंसी

मुंबई
आर्यन खान ड्रग्स मामले में NCB की कार्यशैली पर कई विपक्षी पार्टियां अभी तक सवाल खड़े कर चुकी हैं। इनमें कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी का नाम शामिल है। शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ये आरोप लगाया था कि आर्यन खान के मामले को एनसीबी इसलिए ज्यादा उछाल रही है, ताकि लखीमपुर की घटना से लोगों का ध्यान हटाया जा सके। वहीं एनसीपी की तरफ से महाराष्ट्र के मंत्री
 
शनिवार को नवाब मलिक ने ट्वीट के जरिए NCB के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि NCB के गवाह हर मामले में फिक्सड होते हैं और फिक्सड गवाहों के जरिए एजेंसी फर्जी मामले बना देती है। आपको बता दें कि नवाब मलिक ने जिन समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए हैं, वो आर्यन खान ड्रग्स मामले के चीफ इन्वेस्टिगेटर हैं। नवाब मलिक ने ट्वीट के जरिए कहा है कि समीर वानखेड़े अलग-अलग मामलों में अपने 'दोस्तों' (पंच गवाहों) के रूप में इस्तेमाल करते हैं।

नवाब मलिक ने ट्विटर पर समीर वानखेड़े की बहन जैसमीन वानखेड़े, जो कि पेश से वकील हैं। उनकी और फ्लेचर पटेल नाम के एक शख्स की साथ में तस्वीर शेयर की है और आरोप लगाया है कि एक तरफ तो फ्लेचर जो है जैसमीन का मुंह बोला भाई है तो वहीं दूसरी तरफ वहीं शख्स एनसीबी के कई मामलों का मुख्य गवाह रहा है। नवाब मलिक ने फ्लेचर पटेल और जैसमीन की इंस्टाग्राम वाली फोटो शेयर की है।

आपको बता दें कि नवाब मलिक के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को दशहरे के मौके पर अपने भाषण में भी एनसीबी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि ये एजेंसी सिर्फ फेमस हस्तियों को पकड़ने, तस्वीरें लेने और कुछ शोर करने में रुचि रखती है, जबकि महाराष्ट्र पुलिस करोड़ों की ड्रग्स बरामद कर रही है। आपको बता दें कि बॉलीवुड इंडस्ट्री सुशांत सिंह राजपूती की मौत के बाद से ही ड्रग्स के मामले में रडार पर है। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स के गंभीर आरोप लगे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *