राजधानी में मलेरिया के केसों में राहत, डेंगू में नहीं, 5-7 केस रोज

भोपाल
राजधानी में मलेरिया के केसों में राहत जरूर है, लेकिन डेंगू के के सों में कमी नहीं आ पा रही है। रोजाना 5 से 7 नए केस मिल रहे हैं। पिछले दिन ही डेंगू के 5 नए केस मिले हैं इसीके साथ ही आंकड़ा बढ़कर 491 पहुंच गया है। अगले एक-दो दिन में इसके पांच सौ के पार जाने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर इस साल अब तक मलेरिया के 30 एवं चिकनगुनिया के 88 मरीज मिले हैं। राहतभरी खबर यह है कि इनसे किसी की मौत नहीं हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अखिेलश दुबे ने बताया कि बताया कि अब नए के सों में कमी आई है वहीं जलजमाव भी कम हुआ है। अगले सप्ताह में इसमें और गिरावट हो सकती है। अभी हमारी टीमें फीवर व लार्वा सर्वे कर रही हैं। साथ ही ननि के टीम के द्वारा लार्वा स्पॉटों में फॉगिंग कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *