डीडीयू में मरीज की मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ नर्स को पीटा
अलीगढ़
अलीगढ़ के दीन दयाल अस्पताल में सुबह 9 पर मरीज की मौत परिजनों ने हंगामा किया। राउंड पर रहे डॉक्टर और स्टाफ नर्स से मारपीट कर गालीगलौज की। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की मौत इंजेक्शन देने के बाद हुई। एसीएम अंजुम बी और सीओ स्वेताभ पांडेय ने परिजनों से लिखित तहरीर लेकर जांच का आश्वासन दिया।
वहीं डॉक्टर और स्टाफ नर्स द्वारा तिमारदारों के खिलाफ तहरीर दी गई है। इस बीच डॉक्टर और नर्स से मारपीट के विरोध में स्टाफ हड़ताल पर चला गया। प्रशासन के समझाने पर पांच घंटे बाद हड़ताल समाप्त की गई। पिंकी पत्नी विजय ग्राम मऊ अतरौली निवासी को एक दिन पहले सिर में दर्द हुआ था, जिसके बाद केमिस्ट से दवा लेकर खिलाई गई थी।
पति विजय ने बताया देर रात दर्द अधिक होने लगा, जिसके बाद सुबह छह बजे दीन दयाल अस्पताल पहुंचे। मरीज को भर्ती करने में डॉक्टरों ने दो घंटे लगा दिए। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था, जिसके बाद डॉक्टर ने राउंड पर आए उन्होंने आपात चिकित्सा अधिकारी द्वारा लिखी दवा रीपीट कर नोट लिख दिया।
इसके बाद नर्स ने पत्नी को इंजेक्शन दिया। इंजेक्शन के बाद महिला की तबीयत खराब होने लगी। करीब 9:30 बजे उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन डॉक्टर और नर्स से कहासुनी करने लगे। बाद में मारपीट की और इंमरजेंसी के बाहर हंगामा किया।
