ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

भोपाल। राजधानी में बीते चौबीस घंटे में अधा दर्जन लोगों की अलग-अलग कारणों से मौत हो गई है। ऐशबाग पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय रामबाबू पटवा अब्बास नगर का रहने वाला था। कल शाम को रेलवे पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। वहीं मंगलवारा थाना क्षेत्र में एक बाइक की चपेट में आने से 45 वर्षीय शहनाज खान की मौत हो गई है। मृतका मंगलवारा थाना क्षेत्र की ही रहने वाली थी। वहीं सूखीसेवनिया थाना क्षेत्र में एक चारपहिया वाहन के रौंदने से सुमित्रा पति खिलान सिंह की मौत हो गई है। हादसा कल्याण नगर में स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास हुआ है। इधर नजीराबाद में अज्ञात वाहन के रौंदने से 35 वर्षीय भारत सिंह नाम के युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *