लगातार तीसरे दिन पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा 

नई दिल्ली 
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर एक बार 35 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह लगातार तीसरा दिन है जब पेट्रोल और डीजल 35 पैसा महंगा हो गया है। इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल 105.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.22 प्रति लीटर बिका रहा है। बता दें, कच्चे तेल की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अगर आप गिरावट का इंतजार कर रहे हैं तो आपको आने वाले दिनों में फिर झटका लग सकता है। 

आज बेंगलुरू में भी डीजल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, बिहार, केरल और लेह में डीजल 100 प्रति लीटर के पार बिक रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *