रेलवे स्टेशनों पर कोरोना जांच करवाने झड़प, आईएसबीटी में कोई व्यवस्था नहीं

भोपाल
फेस्टिव सीजन और लोगों की लापरवाही के चलते एक बार फिर कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली है। अब एक्टिव मरीजों की संख्या 45 के पार पहुंच गई है। प्रदेशभर के 111  एक्टिव के सों में से 47 मरीज भोपाल के हैं। पिछले दिन 3 नए केस मिल हैं।  इसकी वजह शहर में बाहरी यात्रियों का आवागमन एवं जांच में असहयोग करना।

भोपाल व हबीबगंज स्टेशनों पर कोविड सैंपल ले रही टीम ने बताया कि यात्री देरी से आ रहे हैं और रेल गाडी छूटने का बहाना कर सैंपल देने को तैयार ही नहीं होते हैं और न ही कोविड जांच रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं। वहीं, इसके उलट आईएसबीटी (इंटर स्टेट बस टर्मिनल) में कोविड जांच की सुविधा ही नहीं है। इसके चलते भी राजधानी में कोविड मरीजों की संख्या बेतहासा बढ़ रही है।  गौरतलब है कि बीते दिन हबीबगंज स्टेशन में झेलम एक्सपे्रस से आए दर्जनों  यात्रियों ने कोरोना स्क्रीनिंग न कराने को लेकर जमकर विवाद किया। अंतत: उन्होंने सैंपल नहीं दिया मजबूरी में टीम को उनके घरों से सैंपल कलेक्ट करने पड़े थे। फिर बुधवार को स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर विवाद की स्थिति बनी, जहां काफी देर तक विवाद होता रहा। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ सुरक्षा बलों ने बताया कि यात्री लड़ने को तैयार हो रहे हैं जबकि हमें वरिष्ठ असफरों द्वारा सभी यात्रियों के सैंपलिंग कराने के निर्देश मिले हैं।
बता दें कि भोपाल व हबीबगंज स्टेशन में करीब दो सौ के करीब रेल गाडी अपडाउन करती हैं। वहीं, आईएसबीटी से भी विभिन्न शहरों के लिए करीब 300 बसें संचालित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *