अस्पताल में भर्ती अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, नॉन-कोविड इन्फेक्शन के साथ हुए एडमिट

 नई दिल्ली 
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अमेरिकी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। यूएस के पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन को "गैर-कोविद संक्रमण" के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्लिंटन के प्रवक्ता एंजेल यूरेना ने ट्विटर पर कहा, "मंगलवार शाम पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को गैर-कोविद संक्रमण के इलाज के लिए यूसीआई मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया था।"

सीएनएन ने बताया कि क्लिंटन को आईसीयू में भर्ती कराया गया था. वे सांस लेने की मशीन पर नहीं थे बल्कि गोपनीयता के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय इरविन मेडिकल सेंटर में पूर्व राष्ट्रपति का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने यह जानकारी दी है। सीएनएन ने कहा कि उनकी स्थिति उनकी पिछली हृदय समस्याओं या कोविड -19 से संबंधित नहीं है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *