मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों को दी विजयादशमी पर्व की बधाई
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को विजयादशमी पर्व की बधाई दी है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा की असत्य पर सत्य की जीत के पर्व को इस वर्ष कोविड प्रोटोकॉल के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सादगी पूर्वक कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने नागरिकों से पर्व पर सभी कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस रखते हुए सावधानियों के साथ संपन्न करवाने में सहयोग का आग्रह किया है।
