हरियाणा से बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप बनारस में पकड़ाई, ट्रक पर लिखा था फर्जी नंबर

रोहनिया (वाराणसी)। 
हरियाणा से बिहार भेजी जा रही शराब की बड़ी खेप बनारस में पकड़ी गई है। पुलिस ने दो ट्रकों से 544 पेटी शराब बरामद की है। एक ट्रक का नंबर भी फर्जी पाया गया है। वाराणसी की रोहनिया पुलिस को शराब पकड़ने में सफलता मिली है। शराब की कीमत लाखों में बताई जा रही है। मौके से तीन लोगों को पकड़ा गया है। थाना प्रभारी रोहनियां विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि थाने के ठीक सामने हरिहरपुर में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक 10 चक्का ट्रक आता दिखाई दिया। उसको रोकने का प्रयास किया तो स्पीड बढ़ाकर भागने लगा। कुछ ही दूर जाने पर पकड़ लिया गया और चेक किया गया तो उसमें अवैध शराब बरामद थी। ट्रक में 440 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब मिली है। पकड़े व्यक्ति की पहचान बहादुर सिंह निवासी एड़िया खेड़ी थाना मावली जनपद उदयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। ट्रक का नंबर भी फर्जी व कूट रचित पाया गया। गिरफ्तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसी प्रकार रोहनिया थाना क्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी के अंतर्गत पुलिस ने पुलिस ने 104 पेटी शराब बरामद की और दो लोगों रविंद्र थाना बहू जिला रोहतक हरियाणा व दूसरा नीरज थाना बहू रोहतक हरियाणाको गिरफ्तार किया है। भारी मात्रा में पकड़े गई शराब की कीमत पुलिस ने लगभग 39 लाख रुपये बताई। बिहार में शराबबंदी के कारण हाईवे रोड से भारी संख्या में अवैध शराब की बिक्री हरियाणा से बिहार ले जाकर बेची जाती है ।गिरफ्तार करने वाली टीम ने प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्रा उपनिरीक्षक जमील उद्दीन खान अखिलानंद पटेल संजय प्रजापति अरविंद कुमार आदि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *