पीलीभीत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत की महिला प्रधान की जाति पर उठे सवाल

पीलीभीत 
पीलीभीत जिले के ब्लाक पूरनपुर ही नहीं पूरे जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात से निर्वाचित महिला प्रधान की जाति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। डीएम से की गई शिकायत में उनपर फर्जी तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनवाने का आरोप लगाया गया है। डीएम ने तहसीलदार को जांच सौंपी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नगर पूरनपुर से सटी ग्राम पंचायत पूरनपुर देहात से रहनुमा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुईं। इन्होंने पिछड़ी जाति की सीट पर जाति प्रमाण पत्र लगाकर चुनाव जीता है। पूर्व प्रधान के पति रिजवान खान ने डीएम से शिकायत की है। आरोप है कि जनपद शाहजहांपुर की रहने वाली रहनुमा के स्कूल सर्टिफिकेट में उनकी जाति सामान्य लिखी गई है जबकि उन्होंने खुद को पिछड़ी जाति कुरेशी के अंतर्गत बता कर पिछली जाति का प्रमाण पत्र हासिल कर चुनाव लड़ा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी और तहसीलदार को जांच के आदेश हुए हैं। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि अभी उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया है। यदि जांच आती है तो इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी और जाति प्रमाण पत्र को लेकर कमेटी इसकी जांच करेगी। निर्वाचित प्रधान रहनुमा के पति फैयाज खान ने बताया कि उनकी पत्नी पिछड़ी जाति के अंतर्गत आती हैं। कोई भी फर्जीवाड़ा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *