2 बहनों से शादी का झांसा देकर दोस्तों ने किया दुष्कर्म

भोपाल
अशोका गार्डन इलाके में 2 बहनों के साथ दो युवक तीन साल से शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहे थे। जब दोनों ने शादी का दबाव बनाया तो वह उन्हें घुमाने के बहाने सिलवानी ले गए, जहां आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला तक कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दो बहनें अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में रहती हैं तथा औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। 3 साल पहले एक बहन की दोस्ती निखिल गौर से हो गई थी जो प्रेम-प्रसंग में बदल गई। निखिल के साथ ही उसका दोस्त करण परिहार भी युवतियों के घर आता-जाता था उसका प्रेम-प्रसंग दूसरी बहन से हो गया।  दोनों ने शादी का झांसा देते हुए बहनों का शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।

सिलवाली ले जाकर किया जानलेवा हमला

युवतियां जब भी शादी की बात कहती थीं तो वह टाल दिया करते थे। युवतियां जब शादी की बात पर अड़ने लगीं तो दोनों युवक एक दिन घुमाने के बहाने उन्हें सिलवानी लेकर पहुंचे, जहां युवतियां पर दोनों ने जानलेवा हमला कर दिया था। केस की सुनवाई के दौरान युवतियों ने युवकों के खिलाफ दर्ज कराए गए प्रकरण को वापस ले लिया। युवकों ने भरोसा दिलाया था कि अगर केस वापस ले लो तो हम दोनों तुमसे शादी कर लेंगे। जेल से छूटने के बाद युवकों ने फिर से दोनों बहनों के साथ ज्यादती की। बाद में शादी करने के वादे से भी मुकर गए तो दोनों बहनों ने शिकायत कर दी। जिसपर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *