कार्तिक और कृति स्टारर ‘शहजादा’ 4 नवंबर 2022 को होगी रिलीज

कार्तिक आर्यन और कृति सेनन लंबे समय से फिल्म 'शहजादा' को लेकर चर्चा में हैं। ‘शहजादा’ तेलुगु फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में एक बार फिर कार्तिक और कृति की जोड़ी साथ नजर आने वाली है। कृति और कार्तिक इससे पहले 2019 में ‘लुका छिपी’ में साथ काम कर चुके हैं। अब खबर आ रही है कि 'शहजादा' की शूटिंग शुरू हो गई है और इसकी रिलीज डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म अगले साल दर्शकों के बीच आएगी। कार्तिक और कृति दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपनी इस फिल्म का ऐलान कर दिया है। कार्तिक ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर फैंस के साथ शेयर कर लिखा,  ‘शहजादा’…दुनिया का सबसे गरीब राजकुमार..। दूसरी तरफ कृति ने पोस्टर शेयर कर लिखा, मैं ‘शहजादा’ का हिस्सा बन हद से ज्यादा उत्साहित हूं। रोहित धवन के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।" मुंबई में 12 अक्टूबर से एक भव्य सेट पर इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में कार्तिक और कृति के अलावा परेश रावल, मनीषा कोइराला, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर भी लीड रोल में हैं। फिल्म में कार्तिक साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन का किरदार निभाएंगे, जो अल्लू ने ‘अला वैकुंठपुरमलो’ में निभाया था। दूसरी तरफ कृति ने फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े की जगह ली है। जाने-माने संगीत निर्देशक प्रीतम इस फिल्म का म्यूजिक कंपोज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *