चीफ जस्टिस मालीमथ ने ली शपथ
भोपाल
मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरवी मालीमथ ने आज शपथ ग्रहण कर ली है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने न्यायाधीश मालीमथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले जस्टिस मालीमथ हिमाचल हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जसिटस थे। राजभवन में आयोजित हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव सहित कई मंत्री और अफसर शामिल हुए। शपथ ग्रहण के बाद चीफ जस्टिस मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। जहां उनके सम्मान में आज मुख्यमंत्री ने भोज दिया है।
