ऊर्जा मंत्री तोमर ने 28 लौहपीटा परिवारों को वितरित किए भूमि के पट्टे

भोपाल 
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति का भी खुद का मकान हो। इसी मंशानुसार आज यहाँ लौहपीटा समाज के 28 परिवारों को भूमि के पट्टे के प्रमाण-पत्र वितरित किये जा रहे हैं। अब इनका परिवार भी स्वयं की पक्की छत के नीचे निवास कर सकेगा। ऊर्जा मंत्री तोमर आज ग्वालियर में 28 परिवारों को भूमि के पट्टे के प्रमाण-पत्र वितरित कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि कई आपकी कई पीढ़ियाँ सड़क पर झोंपडी में निवास करते हुए निकल गईं। परंतु आपका स्वयं के मकान में रहने का सपना पूरा नहीं हो पाया। ये सपना मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूरा कर दिया है।

तोमर ने कहा कि जो लोहपीटा समाज के परिवार अभी पट्टे से वंचित रह गए हैं, उनको भी पट्टे देने की प्रक्रिया की जाएगी। लोहपीटा समाज के नागरिको ने ऊर्जा मंत्री तोमर का फूलमाला पहनाकर आभार व्यक्त किया तथा खुशी जाहिर की। तोमर ने कहा कि जिनको राशन नहीं मिलता है, उनको राशन देने की प्रक्रिया भी की जायेगी। आपके बच्चों को नजदीकी सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाया जाएगा।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *