कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र-45 पृथ्वीपुर उप निर्वाचन 2021 हेतु आयोजित मतदान दलों के प्रषिक्षण का जायजा लिया

टीकमगढ़
विधानसभा क्षेत्र-45 पृथ्वीपुर उप निर्वाचन 2021 हेतु नियुक्त होने वाले मतदान दलों के अधिकारियों को मतदान एवं चुनाव प्रक्रिया के लिये आज प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुभाष कुमार द्विवेदी ने प्रषिक्षण स्थलों का निरीक्षण कर मास्टर ट्रेनर्स को निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं मतदान दलों को हर प्रक्रिया का गहन प्रशिक्षण दिये जाने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर एसडीएम टीकमगढ़ सौरभ मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी हर्षल चौधरी, एसडीएम निवाड़ी तरूण जैन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *