नवजोत सिंह सिद्धू वापस लेंगे इस्तीफा? 14 अक्टूबर को दिल्ली बुलाया गया

नई दिल्ली
लखीमपुर खीरी हिंसा और पंजाब कांग्रेस घमासान के बीच पंजाब कांग्रेस के सीनियर लीडर नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और हरीश रावत से मुलाकात करेंगे। हालांकि इस मीटिंग को सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे से जोड़कर भी देखा जा रहा है, पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत ने बताया कि 'संगठनात्मक मामलों' पर बैठक बुलाई गई है।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू मुझसे और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे। रावत ने लिखा कि पंजाब कांग्रेस के "संगठनात्मक मामलों" पर चर्चा के लिए 14 अक्टूबर को शाम 6 बजे मीटिंग बुलाई है। हालांकि यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब सिद्धू और पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच असहज तनाव का महौल बना हुआ है।

सीएम चन्नी और सिद्धू में अनबन आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ने का ऐलान कर दिया था, उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया था, बताया जा रहा है कि सिद्धू मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट, राज्य पुलिस प्रमुख और महाधिवक्ता को लेकर नाराज चल रहे थे। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के बेटे की शादी से सिद्धू ने बनाई दूरी, अटकलों का बाजार गर्म अभी नहीं हुआ दोनों तरफ से फैसला हालांकि अभी तक उन्होंने औपचारिक रूप से अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया है। 

ना ही एआईसीसी ने उनके इस्तीफे पर कोई निर्णय किया है, दूसरी तरफ पंजाब सीएम चन्नी और कांग्रेस नेता उनको मनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। इससे पहले सिद्धू ने 2 अक्टूबर को एक ट्वीट करते हुए लिखा कि पोस्ट या नो पोस्ट वो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ खड़े रहेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *