19 नवंबर को ई-बसों को मिलेगी हरी झंडी, पीएम मोदी करेंगे सिटी ट्रांसपोर्ट सिस्टम का लोकार्पण

आगरा 
ई-बसों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक नवंबर में आगरा की सड़कों पर ई-बसें दौड़ने लगेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को ई-बसों को हरी झंडी दिखा सकते हैं। ऐसी योजना बन रही है कि झांसी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी ई-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे।

नगर आयुक्त निखिल टीकराम फुंडे ने बताया कि पहले लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में ई-बसों का लोकार्पण होना था, लेकिन वहां कार्यक्रम में परिवर्तन हो गया। अब 19 नवंबर को झांसी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में स्मार्ट सिटी से जुड़े कई शहरों के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण होगा। इनमें आगरा का ई-बस प्रोजेक्ट भी शामिल किया गया है। आगरा सहित कई और शहरों में भी ई-बस की योजना का शुभारंभ होगा। पीएम नरेंद्र मोदी बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि यमुनापार के नराइच में ई-बसों के लिए डिपो का निर्माण पूर्ण हो चुका है। जल निगम की सीएनडीएस शाखा ने निर्माण किया है। चार्जिंग स्टेशन का काम चल रहा है। कार्यक्रम से पहले शहर को करीब 40 बसें मिल जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *