लॉकडाउन में वहशी पिता रोज बेटी से करता था रेप, खिलाता था नशीली दवाइयां

 ललितपुर 
 कोरोना लॉकडाउन में वहशी पिता पुत्री से रोज दुष्कर्म करता था। उसे नशीली दवाइयां दी जाती थीं। पुत्री ने बताया कि चाचा की मौत के बाद नशीली दवाइयों का सिलसिला थमा तब जाकर उसने पुलिस को तहरीर सौंपी।

पुलिस को सौंपी तहरीर के मुताबिक किशोरी के साथ दुष्कर्म में उसकी ताई और चाचा पिता का साथ देते थे। चाचा नशीली दवाइयों का इंतजाम करते थे और ताई खाने में नशीली दवाइयां मिलाकर उसको व उसकी मां को देती थी। बाद में उसके चाचा की मौत हो गयी जिसके बाद खाने में नशीली दवाइयां मिलाना बंद हो गया। मां से बातचीत करने के बाद उसने पहले चाइल्ड हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। जिसके बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

किशोरी का कराया चिकित्सकीय परीक्षण
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने किशोरी का जिला महिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय परीक्षण कराया। देर शाम तक पुलिस को चिकित्सकीय रिपोर्ट मिल जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष किशोरी के बयान दर्ज कराए। बुधवार को उसको न्यायालय में पेश करके बयान कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *