बिहार-झारखंड से हुई मानसून की विदाई, दशहरे पर सामान्य रहेगा मौसम 

 पटना 
बिहार-झारखंड से मानसून की विदाई हो गई है। मानसून की रेखा कोलकाता, मलिकानगिरि, महाराष्ट्र के औरंगाबाद और सिलवासा से होकर गुजर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार प्रदेश में इन दिनों मौसम सामान्य है। दशहरा तक राजधानी में बारिश की कोई गुंजाइश नहीं है। राज्य के दूसरे हिस्सों से भी मानसून के लौट जाने से बारिश की संभावना नहीं है। 

वहीं, 16 अक्टूबर के आसपास प्रदेश के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी की मानें तो तापमान में थोड़ी वृद्धि होने व स्थानीय कारणों से थोड़ा बहुत मौसम में बदलाव हो सकता है। वहीं, अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत इसके आसपास क्षेत्रों व पूरे प्रदेश का मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। 

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में पश्चिमी चंपारण के माधवपुर का सर्वाधिक तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान पारे में बदलाव देखा दे जा सकता है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की देखी गई है। पटना का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को पटना समेत इसके आसपास मौसम सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *