सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मां महागौरी की पूजा

 
गोरखपुर।  

गोरक्षपीठाधीश्वर ने गौरी-गणेश, वरूण पीठ, यंत्र पूजन, मंदिर में स्थापित मां दुर्गा का विधिवत पूजन, भगवान राम, लक्ष्मण, सीता का षोडसोपचार पूजन, भगवान कृष्ण व गोमाता का पूजन, नवग्रह पूजन, विल्व अधिष्ठात्री देवता पूजन, शस्त्र पूजन, द्वादश ज्योर्तिलिंग-अर्धनारीश्वर एवं शिव शक्ति पूजन, वटुक भैरव, काल भैरव, त्रिशूल पर्वत पूजन किया। दुर्गा सप्तसती एवं देवी पुराण का पाठ वैदिक मंत्रों के मध्य पं. रामानुज त्रिपाठी वैदिक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। सात्विक बलि के रूप में नारियल, केला जायफर आदि का सात्विक बलि देकर गोरक्षपीठाधीश्वर ने शक्ति आराधना का कार्य सम्पन्न किया। आरती व क्षमायाचना के बाद प्रसाद वितरण हुआ। सुबह 4 बजे से शुरू पूजा 6 बजे तक चली। रात में सीएम योगी आदित्यनाथ महानिशा पूजन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *