प्रेमिका ने छोड़ा, तो डीटीओ कर्मी ने जहर खाकर दी जान

पटना
प्रेमिका के इग्नोर करने से डिप्रेशन में रह रहे पटना डीटीओ के एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट शैलव राज ने अपने कदमकुआं के लोहानीपुर के काशीनाथ लेन स्थित घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली. जब उसकी मां उसे चाय देने के लिए उसके बेडरूम में गयी, तो पाया कि शैलव के मुंह से झाग निकल रहा था और वह अचेत पड़ा था. आनन-फानन में उसे एक स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

परिजनों के मुताबिक देर रात दो बजे तक सब कुछ ठीक था और उसने किसी को जाहिर नहीं होने दिया कि वह परेशान हैं. रात दो बजे के बाद ही उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. शैलव राज के पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी है और वह मां व छोटे भाई के साथ रहता था. उसकी कमाई से ही पूरे घर का खर्च चलता था. इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. कदमकुआं थानाध्यक्ष विमलेंदू ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है.

परिजनों के मुताबिक शैलव का प्रेम प्रसंग कदमकुआं इलाके के ही एक हॉस्टल में रह कर एक अस्पताल में नर्स का काम करने वाली लड़की से चल रहा था. यहां तक की दोनों के बीच शादी की बात हो चुकी थी. शैलव लड़की से काफी प्यार करता था और उससे जल्द से जल्द शादी करना चाहता था. वह मूल रूप से छपरा की रहने वाली है.

परिजनों के मुताबिक, लड़की कुछ दिनों पहले दिल्ली चली गयी और किसी और से उसका संबंध हो गया. इसके बाद लड़की उससे शादी करने के लिए 20 लाख रुपये देने की मांग करती थी. उसके माता-पिता भी पैसे मांगते थे. फोन पर भी लड़की झगड़ा करती थी. शैलव फोन पर कहता कि अगर वह शादी नहीं करेगी तो कुछ कर लेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *