दिल्ली में रविवार से बदलेगा मौसम, तापमान में आएगी गिरावट 

नई दिल्ली
राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के चलते रविवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। 

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से तेज चमकदार सूरज छाया रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज हो गई। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। यहां आर्द्रता का स्तर 90 से 32 फीसदी तक रहा। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि बंगाल की खाड़ी में बने मौसम के एक सिस्टम के चलते दिल्ली में शनिवार से बदलाव देखने को मिलेगा। शनिवार को गरज-चमक हो सकती है, वहीं रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *