प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन आज

मुरैना
आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश निर्माण के अन्तर्गत 13 अक्टूबर 2021 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय परिसर चंबल काॅलोनी मुरैना में प्लेसमेन्ट ड्राइव का आयोजन किया जायेगा।      
    
जिला रोजगार अधिकारी मुरैना ने बताया कि बेरोजगार आवेदकों की भर्ती स्टार हेल्थ प्रायवेट लिमिटेड मुरैना, चेक मेट अहमदाबाद गुजरात, एसबाईआई लाइफ इंश्योरेंस मुरैना और एलआईसी मुरैना द्वारा की जायेगी। प्लेसमेन्ट ड्राइव में बेरोजगार युवक एवं युवतियों को कक्षा 10वीं, 12वीं एवं ग्रेजुऐट होना आवश्यक है। साथ ही 18 से 40 वर्ष तक की आयु के लोग इस भर्ती में भाग ले सकते है।   
    
प्लेसमेन्ट ड्राइव में महिला एवं पुरूष दोनों ही भाग ले सकते है। प्लेसमेन्ट ड्राइव में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। आवेदक अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित रहकर भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *