एनईआर के 55 हजार रेलकर्मियों के खाते में पहुंचा 78 दिन का बोनस

गोरखपुर
बोनस की घोषणा के बाद एक सप्ताह के अंदर एनई रेलवे के करीब 55 हजार कर्मचारियों के खाते में 78 दिन का बोनस पहुंच गया। महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने छह अक्टूबर को पत्रकार वार्ता कर समूह ग और घ के प्रत्येक कर्मचारियों को बोनस देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि दशहरा के पूर्व तक प्रत्येक रेलकर्मियों के खाते में बोनस का अधिकतम 17951 रुपये पहुंच जाएगा। फिलहाल, बोनस मिलने के बाद कर्मचारियों में खुशी है। खुशी इसलिए भी क्योंकि 2020 में एक दिन का भी बोनस नहीं मिला था। एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के महामंत्री केएल गुप्त ने पूवोZत्रर रेलवे प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *