भारतीय महिला बैडमिंटन टीम उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

 नई दिल्ली 
अदिति भट्ट और तस्नीम मीर की सिंगल मैचों में जीत की बदौलत भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने मंगलवार को स्कॉटलैंड को 4-1 से हराकर उबेर कप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत दो मैचों में दो जीत के साथ ग्रुप बी में अभी दूसरे स्थान पर चल रहा है। भारत ने रविवार को स्पेन को 3-2 से शिकस्त दी थी जब शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल को ग्रोइन में चोट के कारण मैच को बीच में छोड़ने को बाध्य होना पड़ा था।
 
भारत के लिए सबसे पहले कोर्ट पर मालविका बंसोड़ उतरी, जिन्हें क्रिस्टी गिलमोर के खिलाफ 13-21 9-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। अदिति ने हालांकि राशेल सुगडेन को 21-14 21-8 से हराकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। तनीषा क्रिस्टो और रितुपर्णा पांडा की डबल जोड़ी ने इसके बाद जूली मैकपर्सन और कायरा टोरेंस को 21-11 21-8 से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। तस्नीम ने लॉरेन मिडलटन को एकतरफा मुकाबले में 21-15 21-6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *