अर्जुन कपूर की ‘द लेडीकिलर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने

अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से हाल ही में रिलीज हुई अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ को लेकर चर्चा में हैं। अब अर्जुन ने अपनी नई फिल्म ‘द लेडीकिलर’ की अनाउंसमेंट की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर इसकी घोषणा की है। पोस्टर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, इसमें थ्रिल है, रोमांस है, इमोशन है, सस्पेंस है। आपके लिए पेश कर रहे हैं द लेडीकिलर। एक रोमांचक रोंगटे खड़े कर देने वाली प्रेम कहानी और मेरी अभी तक की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्म। मुझ पर विश्वास जताने के लिए शुक्रिया डायरेक्टर अजय बहल। अभी इस फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की घोषणा नहीं हुई है। ‘द लेडीकिलर’ का डायरेक्शन अजय बहल कर रहे हैं। इस फिल्म को भूषण कुमार और शैलेष आर सिंह प्रोड्यूस कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म अगले साल 2022 में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *