इंदौर में निगम के अवैध निर्माण पर आज बड़ी कार्रवाई शुरू
इंदौर
इंदौर निगमायुक्त प्रतिभा पाल के निर्देश पर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। आज सुबह मयंक ब्लू वाटर पार्क के पास रमेश भाटिया क्रिकेट अकादमी के सामने श्रीमती निर्मला राधेश्याम पटेल व सुधांशु शर्मा एवं अन्य द्वारा बनाए गए निर्माण को हटाने की कार्रवाई है। इसे बिना अनुमति के बनाया गया है।
लगभग 16000 स्क्वेयर फीट में अवैध रूप से बनाए इस सेट और स्ट्रक्चर का निर्माण करने पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई निगम द्वारा की जा रही है। मौके पर नगर निगम रिमूवल विभाग की उपायुक्त लता अग्रवाल और रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे मौजूद हैं। लोगों ने अवैध निर्माण के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न होने की शिकायत की थी।
