राह चलते शराब पीने वालो की आ गयी अब शामत
कोरिया
कोरिया पुलिस द्वारा चलाये जा रहे निजात अभियान को आम नागरिको के द्वारा जहा सरहाया जा रहा है वही दूसरी ओर चलते वाहन हो या सडक किनारे शराब पीने वालो की शामत आ गयी है।
निजात अभियान के तहत कोरिया पुलिस निरन्तर जन साभाए कर रही है स्वयं पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह न इसकी बागडोर सम्हालते हुए आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे है, जनजागरूकता के इन कार्यक्रमों में पुलिस निजात अभियान की कार्ययोजना लोगो तक पहुँचा रही है। एक ओर जहां अवैध नशे के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए कोरिया में अब तक 400 से अधिक के प्रकरण कायम कर 300 लोगो की गिरफ्तारी की गई है। वही दूसरी ओर अब पुलिस ने राह चलते शराब पीने वालो पर भी कार्यवाही शुरू कर दी है । जिससे कोरिया जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अब अवैध तरीके से शराब सेवन करने वालों में खौफ पैदा हो रहा है।
कोरिया जिले के थाना चिरमिरी में 29, थाना पोड़ी में 04, थाना खडगवां में 21, थाना मनेंद्रगढ़ में 18 कायम किया गया है,वहीं थाना पटना में सबसे अधिक 33 प्रकरण, झगराखंड में 44 प्रकरण में 44 गिरफ्तारी, थाना बैकुण्ठपुर से 16 कायम किया गया है, साथ ही सभी थानों में ये कायवार्ही जारी है। पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने कहा कि निजात अभियान के तहत जनजागरूकता, अवैध नशे पर कार्यवाहियां समेत कॉउंसलिंग भी की जा रही है, वर्तमान में पुलिस द्वारा राह चलते शराब पीने वाले तथा इससे आमजनों को नुकसान पहुँचाने वालो पर कार्यवाहियां की जा रही है ये अभियान इसी प्रकार से निरंतर चलता रहेगा।
