ऊर्जा मंत्री तोमर ने ग्वालियर में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय मोतीझील का किया निरीक्षण

भोपाल

कोई भी काम पूरी मेहनत और लगन से किया जाए तो सफलता मिलना सुनिश्चित है । ईमानदारी के साथ मेहनत करने वालों की सदैव जय-जयकार होती है। यह बात  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर में मोतीझील स्थित बिजली के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में कार्य करने वाले कर्मचारियों से कहे। इस दौरान उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण भी किया।

 ऊर्जा मंत्री तोमर ने मोतीझील स्थित मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में कार्य कर रहे कर्मचारियों से बारी-बारी से परिचय लिया और कहा कि आपको अगर किसी भी प्रकार की परेशानी है तो आप मुझे बतायें। आप मेरे परिवार के सदस्य हो। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को सम्मानित भी किया। इसके बाद उन्होंने मोतीझील स्थित एसटीआरयू के भंडारण का निरीक्षण कर वहाँ की व्यवस्था देखी। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संधारण के लिए आने वाले ट्रांसफार्मरों का तत्काल संधारण कार्य किया जाए। इस कार्य में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने शिंदे की छावनी से बहोडापुर तक बनाई जा रही रोड़ का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रोड़ बनाते समय गुणवत्ता में कमी नहीं आना चाहिए। उन्होंने सड़क निरीक्षण के दौरान फावडा मंगाकर रोड को स्वयं ही खोद कर देखा। उन्होंने कहा कि रोड़ पर बनाये जा रहे डिवाइडर का कार्य शीघ्र खत्म करें जिससे सड़क का कार्य चालू हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *