भाजपा के स्टार प्रचारकों के दौरे 15 अक्टूबर से शुरू होंगे

 भोपाल
नगरीय विकास तथा आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा 15 अक्टूबर को विजय संकल्प ध्वज लगाने का आयोजन करेगी। इसी दिन से पार्टी के स्टार प्रचारकों के दौरे उपचुनाव वाले क्षेत्रों में शुरू होंगे। विजय संकल्प ध्वज के आयोजन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी शामिल होंगे। यह भी प्रयास किया जाएगा कि इस आयोजन में केंद्र सरकार में मध्य प्रदेश से मंत्री बने वरिष्ठ नेतागण भी शामिल हों।

कोरोना से मृत्यु के कुछ मामलों में पीड़ितों को कथित रूप से मुआवजा न मिल पाने पर उन्होंने कहा कि मैं आज ही निर्देश दे रहा हूं कि यदि कोई भी इस मुआवजे से वंचित है तो उसे तुरंत मुआवजा दिया जाए। सभी संबंधित लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। भाजपा के कन्या पूजन कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस के विरोध पर भूपेंद्र सिंह ने कहा कि नवरात्र के पर्व पर कन्या पूजन करना हमारी परंपरा, संस्कृति और संस्कार हैं। कांग्रेस भी कन्या पूजन कर ले, उन्हें रोका किसने है। भाजपा ने कन्या पूजन करके कोई नया काम नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *